Login
Forgot Password?  Register Close
Back to Login Close
  • Close
  • होम
  • क्लब
    • फिलॉसफी
    • जीएमआर स्पोट्‌र्स
    • कोटला
    • भागीदार और प्रायोजक
    • सीएसआर
    • दिल्ली
    • आईपीएल के बारे में
  • टीम
  • समाचार
    • रिपोर्ट
    • आमने-सामने
  • मैच
    • लाइव स्कोर
    • कार्यक्रम
    • रिज़ल्ट
    • अंक तालिका 2013
    • टूर्नामेंट ट्रैकर
    • पुराने मैच
    • डाउनलोड एप्स
  • कांटेस्ट जोन
  • शॉप
    • एडिडास
    • फ़ैशन
    • सामान
    • यादगार
    • टिकट
  • गैलरी
    • खास लम्हों को फिर से याद करें
    • वीडियो
    • ऑडियो
    • फोटो गैलरी
डीडी गेंदबाजों के आगे बिखर कर रह गए मुंबई इंडियंस

मुंबई, 16 अप्रैल : दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को जबर्दस्त तरीके से पटखनी दी। दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों के आगे मुंबई इंडियंस के जबांज बल्लेबाजों की एक न चली और सभी खिलाड़ी ताश के पत्ते की तरह आउट होते गए। आलम यह था कि दिल्ली के गेंदबाजों के आगे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 19.2 ओवर में ही 92 रन के कुल स्कोर पर ही ऑलआउट हो गए। वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 विकेट खोकर 15वें ओवर में ही 93 रन बनाकर दमदार जीत हासिल की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शहबाज नदीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिक्के के टेल के साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान वीरेन्द्र सहवाग का कहना है कि पिच को देखकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

गेंदबाजों ने शुरूआत से ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की। दूसरे ओवर में ही शहबाज नदीम ने पहला विकेट चटकाते हुए जैकाब को बोल्ड (0) कर दिया। इसके बाद चौथे ओवर में गेंदबाजी करते हुए शहबाज नदीम ने एक बार फिर से कमाल दिखाते हुए लेवी (1) को बोल्ड कर चलता किया। छह ओवर में मुंबई इंडियंस दो विकेट खोकर 25 रन ही बना पाई थी। 8वें ओवर में आगरकर की गेंद पर तीसरा विकेट गिरा और रायडू (4) रन आउट हो गए। उमेश यादव की गेंद पर पोलार्ड ने (1) रॉस टेलर के हाथों में कैच थमा दी। इसके बाद 11वें ओवर तक रोहित शर्मा (29) और कार्तिक (3) भी कैच आउट होकर पवैलियन की तरफ लौट गए। 15वें ओवर में इरफान पठान की गेंद पर मकैय (8) जोर का बल्ला चलाने के चक्कर में उमेश यादव के हाथों लपक लिए गए। हरभजन सिंह ने अपने बल्ले के दम पर पारी को कुछ संभालने की कोशिश की थी लेकिन वो भी 33 रन के निजी स्कोर पर मोर्केल की गेंद पर विकेट कीपर ओझा को कैच दे बैठे। इसके बाद मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया और 19.2 ओवर में 92 रन के कुल स्कोर पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

दिल्ली डेयरडेविल्स में कप्तान वीरेन्द्र सहवाग और नमन ओझा ने पारी की शुरूआत की। छटवें ओवर में आरपी सिंह की गेंद पर नमन ओझा (1) को हरभजन ने कैच आउट कर दिया। आरपी सिंह की गेंद पर केविन पीटरसन कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान वीरेन्द्र सहवाग और उपकप्तान महेला जयवर्धने ने समझदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को 74 रन के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। रन बन ही रहे थे कि कप्तान वीरेन्द्र सहवाग (32) रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। इसके बाद इसी मैच से खेल रहे धुरंधर बल्लेबाज रॉस टेलर ने उपकप्तान महेला जयवर्धने के साथ पारी को जीत की चौखट तक पहुंचाया।

स्कोर बोर्ड

मुंबई इंडियंस
डीजे जैकाब बोल्ड नदीम 0 (10 गेंद), आरई लेवी बोल्ड नदीम 1 (4 गेंद), आरजी शर्मा कैच टेलर बो आगरकर 29 (27 गेंद, 5 चौके), एटी रायदू रनआउट 4 (11 गेंदें), केए पोलार्ड कैच टेलर बो यादव 1 (3 गेंद), दिनेश कार्तिक कैच पीटरसन बो यादव 3 (4 गेंद), हरभजन कैच ओझा बो मार्केल 33 (22 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का), सी मकैय कैच यादव बो पठान 8 (15 गेंद), आरपी सिंह बो मोर्केल 0 (4 गेंद), पीपी ओझा बो आगरकर 3 (12 गेंद), एमएम पटेल नॉटआउट 3 (5 गेंद),

अतिरिक्त - 9 रन, 5 एलबी और 3 वाइड और 1 नो बॉल।
कुल - 19.2 ओवर में 92 पर ऑलआउट।

गेंदबाजी :
इरफान पठान 4-1-12-1, मोर्न मोर्केल 4-1-22-2, उमेश यादव 4-0-10-2, शाहबाज नदीम 2-0-16-2, अजीत आगरकर 3.2-0-27-2.

दिल्ली डेयरडेविल्स
नमन ओझा रनआउट कैच हरभजन बो सिंह 13 (15 गेंदों, 2 चौका), सहवाग कैच विजय बो अश्विन 33 (21 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का), केविन पीटरसन कैच जैकोब्स बो सिंह 9 (8 गेंद, 1 चौका), महेला जयवर्धने नॉटआउट 17 (20 गेंद, 1 चौका), रॉस टेलर नॉटआउट 11 (10 गेंद, 1 चौका).

अतिरिक्त - 11 रन, 5 एलबी, 5 वाइड।
कुल - 93/3. ओवर 14.5.

गेंदबाजी :
एमएम पटेल 3-1-15-0, आरपी सिंह 4-0-24-2, सीजे मैकेय 3-0-24-0, पीपी ओझा 4-0-19-1, पोलार्ड 0.5-0-6-0.

 मैन ऑफ द मैच - शहबाज नदीम

Tweet
Back
Next
Scores

टीम प्रायोजक

 प्रिंसिपल भागीदार



सहयोगी भागीदार

  •  

लाइसेंसी भागीदार

  • Pepsi Pepsi
  • MountainDew MountainDew
  • Fever 104 FM Fever 104 FM
  • Max Life Insurance Max Life Insurance

 सीएसआर भागीदार

Official Delhi Daredevils Website © GMR Group. All Rights Reserved.
  • This site is best viewed at 1024 by 768 pixels Resolution.
  • Powered by: Cheil India - Interactive    &
  • IBEE Solutions
 
Forgot Password?  Register