नई दिल्ली, 4 मई : कम मूल्य के सभी टिकट बिक जाने के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक जीएमआर स्पोट्र्स प्र. लि. ने फिरोजशाह कोटला में होने वाले डीएलएफ आईपीएल 2012 सीजन के आने वाले तीनों मैचों के कम मूल्य वर्ग के रिटेल टिकट आउटलेट को बंद करने की घोषणा की है।
जीएमआर स्पोट्र्स के मार्केटिंग हेड हेमंत दुआ ने कहा कि 15 और 17 मई के मैच की कुछ उच्च मूल्य की टिकटें अभी उपलब्ध हैं और बुक माई शो से ऑनलाइन बुक टिकटें बुक कराई जा सकती है। दिल्ली डेयरडेविल्स के फैन्स को हम उनके अथाह सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि वह हमेशा हमारा इसी तरह से साथ देंगे।
दुआ ने इसके साथ कैफे कॉफी डे, क्लब एविस यूएसए, फास्ट ट्रैक, दिल्ली मेट्रो, मनदीप कौर असोसिएट्स और फ्लैग कम्युनिकेशंस को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि टिकटों की स्मूथ सेल्स में इन सब का बहुत बड़ा सहयोग है।












































